नवोदय विद्यालय में बच्चों संग भोजन, डीएम – एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

Share
उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के साथ सफीपुर तहसील के काली मिट्टी स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने कक्षाओं, प्रयोगशाला, मेस, भोजनालय और परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्र-छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई व सुविधाओं की जानकारी ली।डीएम और एसपी ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया और मेस में भोजन की गुणवत्ता व इस्तेमाल की जा रही खाद्य सामग्री को परखा। विद्यालय के बच्चों ने अपने बनाए मॉडल डीएम को दिखाए, जिन्हें देखकर उन्होंने बच्चों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteडीएम ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वच्छ पेयजल, पौष्टिक भोजन, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।डीएम ने एसडीएम सफीपुर को निर्देश दिया कि हर 15 दिन में विद्यालय का निरीक्षण कर पठन-पाठन और भोजन की गुणवत्ता की जांच करें। साथ ही बच्चों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और ब्लड जांच कराने के निर्देश दिए। भोजन की नियमित जांच कर बच्चों को पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *