सहारनपुर। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में थाना गागलहेड़ी पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर तीन ट्रक, एक कार और एक मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांवड़ मार्ग पर सघन चेकिंग की। इस दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में अनुराग जिंदल पुत्र सुभाष चंद निवासी हथौली, साढ़ौली कदीम, थाना कोतवाली देहात को बीएनएसएस की धारा 170ध्126ध्135 के तहत गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रक, एक कार और एक मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।reead more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। शांति व्यवस्था भंग करने या यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जारी यातायात नियमों और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।