गंगोह। बारह सदस्यीय कावंड पदयात्रियों का जत्था शिवचैक से बाबा भोलनाथ का पूजन अर्चन करने के उपरान्त गंगोत्री व बाबा केदारनाथ धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व कावंडयात्रियों को हर हर बम बम के जयकारों के बीच काफी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने जत्थे को रवाना किया। विगत कई वर्षों से माता गंगा के उदगम स्थल गंगोत्री से गंगा जल लेकर बाबा केदारनाथ का अभिषेक करने वाले पदयात्री जत्थे में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढती जा रही है। गत वर्ष यह संख्या नौ थी जो इसबार बढकर 12 हो गई है।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/श्रद्धालुओं में अपूर्व मित्तल, रजनीश गर्ग, अरविन्द शर्मा, संजू सैनी, अजय मित्तल, अमित गर्ग, विकास मित्तल, दीपक मित्तल, पंकज सैनी, जयपाल, आशीष गर्ग व आशीष सैनी शामिल रहे।