पटरी निर्माण में पाइपलाइन उखड़ी, शाहगंज क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट

Share

सोनभद्र। घोरावल-शाहगंज क्षेत्र में सड़क किनारे पटरी निर्माण के दौरान पानी की पाइपलाइन उखाड़े जाने से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों को पीने के पानी के साथ घरेलू जरूरतों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।बताया गया कि सड़क पटरी निर्माण के बीच से पेयजल पाइपलाइन गुजर रही थी। निर्माण में बाधा बनने पर पाइपलाइन को उखाड़कर हटा दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन हटाने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जिसके चलते लोगों को अचानक जलसंकट का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था से तत्काल पाइपलाइन दुरुस्त कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण जरूरी है, लेकिन इसके लिए पेयजल व्यवस्था को बाधित कर ग्रामीणों को परेशानी में डालना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की सप्लाई बहाल नहीं हुई तो वे संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *