दिव्यांगजनों को मिलेगी निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल

Share

दिव्यांगजनों को एलिम्को, कानपुर द्वारा निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल उपलब्ध कराए जाने हेतु 5 अगस्त 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविर विकास खण्ड परिसर हुज़ूरपुर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में 16 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन आधार कार्ड एवं यूपीआईडी कार्ड तथा 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रमाण के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/अभ्यर्थी की मासिक आय रू. 22,500=00 से कम होनी चाहिए।  आय प्रमाण के रूप में राजस्व विभाग का प्रमाणपत्र, बीपीएल/मनरेगा कार्ड, सांसद/विधायक/ग्राम प्रधान/सभासद द्वारा प्रमाणित अथवा स्वप्रमाणित आय प्रमाणपत्र तथा तहसील से जारी गरीबी रेखा का आय प्रमाणपत्र मान्य होगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी ने पिछले पांच वर्षों में भारत सरकार, राज्य सरकार अथवा किसी अन्य संस्था से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त न की हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *