चिगुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पयागपुर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और गुरु वंदना का माहौल देखने को मिला। पयागपुर-इकौना मार्ग स्थित निर्माणाधीन सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वहीं रुकनापुर स्थित प्रसिद्ध मोनी बाबा आश्रम में भी श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।निर्माणाधीन सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।कार्यक्रम के आयोजक चुन्नू महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जो गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति जीवन के अंधकार से निकलकर ज्ञान के प्रकाश की ओर अग्रसर होता है।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख विशेश्वरगंज प्रतिनिधि राकेश पांडे सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए समाज में आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।वहीं रुकनापुर स्थित मोनी बाबा आश्रम में भी गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मौनी बाबा का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं का कहना था कि मोनी बाबा आश्रम क्षेत्र में आस्था और आध्यात्मिक विश्वास का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्षभर बड़ी संख्या में लोग अपनी मनोकामनाओं के साथ पहुंचते हैं। आस्था की इसी कड़ी में बहराइच गोंडा मार्ग पर स्थित समय माता मंदिर पर शरद गुरु पूर्णिमा पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर लोगों ने मंदिर में मूर्ति एवं साधक क्रांतिवीर मिश्रा का पूजन करके मंगल कामना कीपूरे दिन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और गुरु पूर्णिमा का पर्व भक्तिमय वातावरण के बीच उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।