विकास खंड पयागपुर के सभागार में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी पयागपुर आशुतोष श्रीवास्तव ने की।बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। इस दौरान डिप्थीरिया एवं टिटनेस स्कूल आधारित टीकाकरण, एचपीवी टीकाकरण, संचारी दस्तक अभियान, मिजिल्स रूबेला टीकाकरण,राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर सेवाएं, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड कैंप,बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा अन्य जनस्वास्थ्य गतिविधियों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/अध्यक्षता कर रहे बीडीओ श्री आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं सक्रिय सहयोग आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।बैठक में अधीक्षक डॉ धीरेन्द्र तिवारी,सीडीपीओ विमला देवी, एडीओ पंचायत महेंद्र प्रताप सिंह, बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल डब्ल्यूएचओ एफएम अविनाश अवस्थी , बेसिक शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।