बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नौजवानों, किसानों, महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान तभी आएगी जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाने के लिए कठिन से कठिन रास्तों पर चलना होगा। इसके लिए हम सभी को अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटते हुए अपने-अपने बूथ की सभी चुनावी तैयारी को समय रहते पूरा करना होगा। श्री गोप ने आगे कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में जिस प्रकार पूरी तन्मयता से पार्टी के हर पदाधिकारी कार्यकर्ता ने काम किया है वह निश्चित तौर पर सराहनीय इसकी जितनी तारीफ की जाए वह काम है किंतु अब हमारे सामने जो चुनौती है वह अत्यंत महत्वपूर्ण है इस चुनौती का सामना हम सबको अब दुगनी ताकत से करना होगा। इसके लिए हम सभी को अभी से अपने-अपने बूथों को मजबूत करने के साथ मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता की आवाज बनाना है।read more:https://pahaltoday.com/relief-to-thirsty-people-in-the-scorching-heat-bharat-vikas-parishad-bhadohi-launched-water-service-at-three-places/ मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने अपने अध्यक्षिये संबोधन में कहा कि हमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए जो कार्य कर रहे हैं ।उसमें हम सबको और तेजी लाने के साथ मतदाता सूची में छूटे मतदाताओं के नामों को शामिल करने का कार्य भी तेजी से करते हुए ज्यादा से ज्यादा बूथों पर पीडीए जन पंचायत का आयोजन करके जनता को जागरूक करने के साथ पार्टी के कार्यों विचारों से जोड़ने का काम भी करना है। बैठक में मुख्य रूप से जैदपुर विधायक गौरव रावत, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव, प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, मौलाना असलम, सुरेश चंद्र गौतम, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंडित रामचंद्र मिश्रा, अजय वर्मा बबलू, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, चक्खन यादव, प्रदुमन यादव, यसवंत सिह यादव, अजय प्रताप सिंह, कामता प्रसाद यादव, रिजवान संजय, जिला सचिव शमीम फन्ने, लल्ला यादव, सिराज उस्मानी, ज्ञान सिंह यादव, रमेश यादव, निशांत अहमद, गुलरेज अहमद, धीरज गुलसिया, अजीत यादव, संजय सिंह, बसंत सिंह गौतम, महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती पूनम यादव, अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी, मजदूर सभा जिला अध्यक्ष प्रमोद रावत नन्हा, विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव, सुरेश चंद यादव, उबेद सानू, विजय यादव गुड्डू, ब्लॉक अध्यक्ष राम रूप रावत, संतोष रावत, हिमांशु सिंह दीपक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।