बाराबंकी। सिद्धौर ब्लॉक के कोठी अंतर्गत ग्राम पंचायत उस्मानपुर स्थित हनक बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर तथागत भगवान बुद्ध जयन्ती समारोह, मेला एवं भण्डारा का आयोजन किया गया। आयोजन के संयोजक एवं दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष हरीप्रसाद हनक ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने सभी अतिथियों को बुद्ध बैच लगाया और पंच शील की पट्टी गले में पहना कर बुद्ध जी की फोटो प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट की। जिसमें हजारो की संख्या में जनता मौजूद रही। भोजन भण्डारा सुबह से देर रात तक चलता रहा। हरी प्रसाद हनक ने बुद्ध सन्देश, शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिये नशीली वस्तुओं को त्याग कर बच्चों को पढा़ लिखा कर शिक्षित बना दीजिए। सामाजिक परिवर्तन दशा और दिशा का बदलाव होकर समता मूलक समाज अच्छी विचारधारा संस्कार, प्रेम भाव, व्यवहार बनाने की अपील जनता से की। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्याथिर्यों को सम्मानित किया। बुद्ध जयन्ती समारोह में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश से कलाकार मायाराम यादव अपने साथियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। राज्य मद्य निषेध विभाग उत्तर प्रदेश से लोक गायक कलाकार सोने लाल यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।read more:https://pahaltoday.com/woodward-public-school-convocation-a-strong-step-toward-rebuilding-the-future/ कथा वाचक अमित बौद्ध ने बुद्ध जन्म से डाकू अंगुलिमाल का ह्रदय परिवर्तन (नाटक मंचन) झांकी के माध्यम से बुद्ध कथा सुनायी। मुख्य अतिथि के रुप में हाईकोर्ट लखनऊ से पधारे मेवा राम सत्यार्थी एडवोकेट ने बुद्ध जी मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके सन्त शिरोमणि गुरु रविदास मन्दिर में दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को माल्यार्पण करके बुद्ध वन्दना की। बुद्ध जयन्ती समारोह में मुख्य रुप से भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ति के जिलाध्यक्ष मो० आसिफ, संजीव श्रीवास्तव, राकेश कुमार गौतम, दीपक कुमार गौतम, राम सिंह गौतम, जय चन्द, जगदीश, राम नरेश बौद्ध, राजेश कुमार बौद्ध, फूलमती, ममता कनौजिया, उदय राज कनौजिया, अवधरानी, नीलम गौतम, अजीत बौद्ध, सतीश गौतम, देशराज, वीरेन्द्र, नरेन्द्र, शिवम् आर्टिस्ट, सुनील कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार श्रीवास्तव, शिव कुमार श्रीवास्तव, सुधीर आनन्द श्रीवास्तव, केशव राम, अजय, संजय, मुकेश, राजेन्द्र, प्रदीप वर्मा, अनिल वर्मा, राम पाल रावत, सनेही, शिव मंगन, सूरज, मुनौरी बाबा, बदलू, आल्हा गायक महिपाल सिंह, सोने लाल यादव, मलखान, मायाराम सहित हजारों लोग मौजूद रहे।