म्योरपुर, सोनभद्र। दुद्धी के उपजिलाधिकारी रविकुमार पासवान ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने दवा वितरण काउंटर पर मरीजों से बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) कक्ष पर ताला लगा मिलने पर एसडीएम ने कारण पूछा।readmore:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….अस्पताल कर्मियों ने बताया कि डॉक्टरों की कमी के कारण यूनिट संचालित नहीं हो पा रही है। वहीं तकनीशियन ने जानकारी दी कि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती न होने से अस्पताल में ऑपरेशन भी नहीं हो रहे हैं। एसडीएम ने आयुष्मान भारत योजना, प्रसूता महिलाओं की डिलीवरी व्यवस्था तथा दंत चिकित्सा विभाग का भी निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका की जांच में दो डॉक्टर अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने संबंधित चिकित्सकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के अंत में उपजिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।