बड़हलगंज में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए चिल्लूपार संघर्ष समिति के अध्यक्ष बबलू राय और समाजसेवी सूरज कसौधन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़हलगंज के अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में नगर पंचायत क्षेत्र में नियमित फॉगिंग कराने तथा गंदे पानी और जलभराव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराने की मांग की गई।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/……………. समिति ने बताया कि बरसात के मौसम में जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा है।समिति ने नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर फॉगिंग और दवा का छिड़काव कराने की अपील की, ताकि डेंगू सहित अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम हो सके और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।