पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रसूलाबाद बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निर्गत आदेशों के अंतर्गत संचालित कार्यवाही के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह द्वारा ग्लोबल पब्लिक स्कूल असालतगंज के संचालक को बिना मान्यता के स्कूल चलाने पर विधिवत नोटिस दी गई। हालांकि इससे पहले भी इसी स्कूल में कुछ महीने पहले नोटिस देकर खानापूर्ति की गई थी।read more :https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ मंगलवार को जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय द्वारा बिना सक्षम प्राधिकारी से वैध मान्यता प्राप्त किए विद्यालय का संचालन किया जाना पाया गया। इस संबंध में संचालक को आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने एवं नियमानुसार स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया गया है। बिना मान्यता के विद्यालय संचालित करने पर एक लाख रुपये का अर्थ दंड अधिरोहित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस कार्रवाई से अन्य बिना मान्यता के विद्यालय संचालकों में काफी गहमागहमी गई हो। अब देखना यह है यह है कि शिक्षा विभाग द्वारा की गई यह कार्रवाई आगे बढ़ेगी या महज इस बार भी है औपचारिकता साबित होगी। वही खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह ने बताया कि यह अभियान समूचे विकास खंड क्षेत्र में चलेगा। बिना मान्यता के विद्यालय संचालित नहीं होने देंगे।