पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम अंगदपुर दहेली निवासी दिव्यांग श्रीराम कोरी अपनी ही जमीन को भूमाफियाओं से कब्जा मुक्त कराने के लिए अधिकारियों की चौखट पर गुहार लगा रहे हैं। श्रीराम ने बताया कि उनका पुत्र आलोक शराबी है। शराब के कारण बच्चों का भविष्य खराब न हो इसलिए उन्होंने गाटा संख्या 199 रकवा 0.0310 हेक्टेयर और गाटा संख्या 596 रकवा 0.3790 हेक्टेयर ग्राम समाज की जमीन जो 06.04.2007 को आलोक के नाम कब्जे के आधार पर मिली थी, उसे अपनी पत्नी माया देवी के नाम बैनामा करवा दिया था।
विकलांगता का उठाया फायदा कुछ समय पहले श्रीराम सड़क हादसे में पैर कटने से दिव्यांग हो गए।readmorehttps://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/
बैसाखी के सहारे चलने वाली इस कमजोरी का फायदा उठाकर गांव के ही पूनम देवी पत्नी राजवीर सिंह, सरोज पत्नी हरपाल सिंह व राजवीर सिंह, हरपाल सिंह सहित अन्य दबंगों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया।श्रीराम का आरोप है कि पिछले 1 साल से वह अपनी ही जमीन को छुड़ाने के लिए तहसील से लेकर जिला प्रशासन तक चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।तहसीलदार ने जांच के दिए आदेशइस संबंध में तहसीलदार संतोष कुमार ने बताया कि संबंधित लेखपाल से जानकारी कर विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।