एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भोगनीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण

Share
कानपुर देहात _ पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से भोगनीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सुमित सचान ने विद्यालय परिसर में बरगद, आम, नीम, नींबू, सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान सुमित सचान ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे, ताकि अभियान का वास्तविक उद्देश्य सफल हो सके।read more :https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर वनरक्षक कल्याणी मिश्रा, वनकर्मी मोनू सिसोदिया, शिक्षिका रचना सचान, ज्योति दीक्षित, नजमा खातून, मोहित निषाद, संदीप शेट्टी, डॉ. अश्वनी कुमार, आसिफ खान, मौलाना माजिद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जन-जागरूकता अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *