मिर्जापुर जिले में टीबी मुक्त अभियान को नई गति

Share
मिर्जापुर

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा ने टीबी मरीजों के ‘गोद लेने’ कार्यक्रम की जिम्मेदारी स्वयं संभाल ली है। रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से जिले के 501 टीबी मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराने का शुभारंभ जिलाधिकारी के हाथों किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और मरीजों को नियमित दवा सेवन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी की इस पहल की सराहना की और सक्षम नागरिकों से आगे आने की अपील की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी एमओआईसी को पोषण पोटलियों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला अध्यक्ष आशुतोष दुबे ने भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।

मिर्जापुर से सेराज अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *