हलिया (मिर्जापुर)। ऑपरेशन शील्ड अभियान के तहत सोमवार को हथेड़ा बाजार में आरके इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर मिशन शक्ति टीम हलिया के प्रभारी रमाशंकर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान चेक हुई मिशन शक्ति टीम द्वारा दुकान के दस्तावेज, स्टॉक और बिल-बुक की जांच की गई। टीम में महिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। चेक किया गया बिल-बाउचर सामान की खरीद-बिक्री का पक्का बिल स्टॉक रजिस्टर दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान का मिलान वारंटी/गारंटी ग्राहकों को दी जा रही वारंटी की स्थिति फायर सेफ्टी आग से बचाव के इंतजाम सीसीटीवी दुकान में कैमरे चालू हालत में हैं या नहीं ऑपरेशन शील्ड का मकसद त्योहारों के सीजन में नकलीध्घटिया इलेक्ट्रॉनिक सामान, चोरी का माल और बिना बिल की बिक्री रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार बाजारों में चेकिंग कर रही है। मिशन शक्ति के तहत विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा और उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। टीम के निर्देश मिशन शक्ति टीम ने प्रोपराइटर इजरायल को हर बिक्री का पक्का बिल देने, रेट लिस्ट चस्पा करने और सामान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी गई कि गड़बड़ी मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी।