पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share
भदोही। जनपद में चल रही कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा लाला नगर टोल प्लाजा सहित जनपद के विभिन्न संवेदनशील स्थलों व कांवड़ मार्गों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसके तहत उन्होंने संपूर्ण सुरक्षा व कानून व्यवस्था का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद संबंधित थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस व सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर सुगम यातायात बनाए रखने, रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता हेतु सदैव तत्पर रहने।readmore:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/
विश्राम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध सुनिश्चित करने, कांवड़ यात्रियों से मधुर व्यवहार व आपसी समन्वय बनाए रखने, किसी भी आपातकालीन या आकस्मिक सूचना पर पुलिस रिस्पांस टाइम को न्यूनतम (कम से कम) रखते हुए तत्काल मौके पर पहुंचने तथा पूरी संवेदनशीलता व मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों का पालन करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *