*फिरोजाबाद*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस ने आबकारी अधिनियम के 42 मामलों में जब्त शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया। कार्रवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिकोहाबाद के 30 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को की गई।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 के 31 तथा वर्ष 2026 के 11 मामलों समेत कुल 42 अभियोगों से संबंधित 527 पौआ देशी शराब और 272 लीटर कच्ची देशी शराब को क्षेत्राधिकारी सिरसागंज सुश्री चंचल त्यागी और तहसीलदार सुश्री कीर्ती चौधरी की मौजूदगी में नष्ट कराया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियो व फोटोग्राफी भी कराई गई।माल विनिष्टीकरण की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह तथा एचएम माल विजयभान सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जब्त माल का सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया गया।