*फिरोजाबाद*। नारखी पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को बैंदी की पुलिया से जोधरी रोड होते हुए पचवान जाने वाले कच्चे रास्ते पर करीब 80 कदम की दूरी से कुलदीप पुत्र सुरेशचंद्र निवासी पचवान को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना नारखी में मुकदमा संख्या 374/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल निर्मित कुमार और तजम्मुल हसन शामिल रहे।