विधानसभा चुनाव 2027: फिरोजाबाद में EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच शुरू

Share
*फिरोजाबाद*। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिले में ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू कर दी गई है। दो सितंबर से सिविल लाइन कलक्ट्रेट, दबरई स्थित परिसर में इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के अधिकृत इंजीनियर मशीनों की जांच कर रहे हैं।निर्वाचन में केवल एफएलसी में उत्तीर्ण ईवीएम और वीवीपैट का ही उपयोग किया जाएगा। जांच की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित नियमावली के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में कराई जा रही है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना जायसवाल ने बताया कि एफएलसी की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी की जा रही है।
*राजनीतिक दलों को भी आमंत्रण*
जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से 27 और 29 अगस्त को लिखित अनुरोध कर एफएलसी के अवलोकन के लिए प्रतिनिधि अधिकृत करने को कहा गया था। दलों के राज्य मुख्यालयों ने अनुरोध पत्र की प्राप्ति की पुष्टि भी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *