कमलगंज फर्रुखाबादकमलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला नवजात बच्ची को छोड़कर फरार हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस और बाल कल्याण समिति ने मामले का संज्ञान लिया है।read more:https://worldtrustednews.in/councilors-mobilized-to-investigate-financial-irregularities-in-afzalgarh-municipal-council/
जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को प्रसव पीड़ा होने पर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद बच्ची को अस्पताल में छोड़कर गायब हो गई। अस्पताल प्रशासन को महिला द्वारा दर्ज कराए गए पते और नाम के फर्जी होने की आशंका है।
डॉक्टरों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर देखभाल के लिए लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।