आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त

Share
फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने शिकायतों के खराब निस्तारण पर अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिक नहीं बल्कि गुणवत्तापूर्ण और तथ्यपरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता से संवाद, स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट और आवश्यक साक्ष्य पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं। बिना शिकायतकर्ता से संपर्क किए निस्तारण को अधूरा माना जाएगा।read more:https://worldtrustednews.in/public-representatives-started-the-self-enumeration-campaign-from-the-collectorate/उन्होंने खराब फीडबैक वाले मामलों की दोबारा जांच कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद की रैंकिंग प्रभावित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ, एडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *