गंगोह स्थित शोभित विश्वविद्यालय में 200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों व नगरवासियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Share

गंगोह। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नगर के गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र के शुभकामना संदेश के साथ हुआ, जिसके बाद प्रार्थना एवं योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नकुड़ के उप जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार रहे। उनके साथ कुलपति प्रो. (डॉ.) बी.एस. सिद्धू, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) महिपाल सिंह, डीन हेल्थ साइंसेज प्रो. (डॉ.) रणजीत सिंह एवं अन्य अतिथियों ने योगाभ्यास में भाग लिया। विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षक प्रदीप शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करता है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को अपने लक्ष्य प्राप्त करने की शक्ति प्रदान करता है तथा मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/ कार्यक्रम में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 51 दिवसीय योग शिविर की उपलब्धियों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि कुलाधिपति के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान के तहत 51 दिनों में 51 विभिन्न स्थानों पर 5100 से अधिक लोगों को योगाभ्यास कराया गया। विश्वविद्यालय के बीएनवाईएस, बीए योगा और एमए योगा के विद्यार्थियों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक स्थलों पर जाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। कुलपति प्रो. (डॉ.) बी.एस. सिद्धू ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) विकास कुमार शर्मा, डॉ. आरिफ नसीर, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. कुलतार, अजय शर्मा, राजीव उपाध्याय श्यायावरश्, जसवीर सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में डॉ. नामित वशिष्ठ ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *