पीएम विद्यालय कांठ में ‘मेरा गांव मेरा विद्यालय’ कार्यक्रम आयोजित

Share
कांठ। नगर कांठ के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) में गुरुवार को शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय के सक्रिय सहयोग से ‘मेरा गांव मेरा विद्यालय’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और उनकी सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विद्यालय के सेवित क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर किया गया। इसके बाद मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर डॉ. एके जिंदल, वार्ड सभासद चमन सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह सहित अभिभावक एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के बाद मीना मंच की छात्राओं ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। वहीं ‘आधा फूल’ कॉमिक्स पर आधारित कहानी ‘नया खजाना’ का वाचन और लोकगीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को रोचक बनाया। इसके बाद अतिथियों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार पोस्टर गैलरी का अवलोकन किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए।बाल अधिकारों के समर्थन में आयोजित हस्ताक्षर अभियान के तहत अभिभावकों और अतिथियों ने सफेद बैनर पर हस्ताक्षर किए। विद्यालय परिसर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ तस्वीरें लेकर कार्यक्रम की यादें संजोईं। कार्यक्रम के अंतिम चरण में अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इसके बाद कक्षा एक से आठ तक के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को रोली-टीका लगाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक उदयवीर सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं व शिक्षक वंदना बिश्नोई, बदर जहां, पारुल जैन सोनी, स्वाति शेखावत, सुमन कुमार, वंदना शर्मा, राखी बिश्नोई, कविता रानी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *