चांदपुर पुलिस की कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

Share
चांदपुर। पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को ग्राम तालिबपुर निवासी नजाकत पुत्र जाफर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर  को ग्राम तालिबपुर निवासी नरेश पुत्र पीतम सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोगों ने एकराय होकर उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने 16 नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 663/2026 दर्ज किया था। पुलिस इससे पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी क्रम में गुरुवार को सातवें आरोपी नजाकत पुत्र जाफर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रजत राणा, आरक्षी अभिनव नैन और अक्षय तोमर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *