फ्री मूवी डाउनलोड के नाम पर मोबाइल हैक करने वाले साइबर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 3.5 लाख की बुलेट बरामद

Share
आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ की साइबर सेल और थाना महाराजगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी के एक अंतर्राजीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लोगों को फ्री में नई फिल्म और वेब सीरीज डाउनलोड कराने का लालच देकर APK फाइल भेजता था। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ितों के मोबाइल हैक हो जाते थे और उनके बैंक खातों से रकम निकाल ली जाती थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर महाराजगंज क्षेत्र के प्रतापपुर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से आ रहे संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कृष्णा कुमार (28) पुत्र राजदेव राम निवासी ग्राम नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा, थाना महाराजगंज के रूप में हुई।तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल, एक आईफोन, एक कूटरचित आधार कार्ड तथा ₹1,330 नकद बरामद किए। इसके अलावा साइबर ठगी की रकम से खरीदी गई करीब 3.5 लाख रुपये कीमत की नई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।read more :https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फर्जी आधार कार्ड के जरिए जनसेवा केंद्रों से साइबर ठगी की रकम निकालने का काम करता था। बरामद आईफोन उसके बिहार निवासी साथी आशीष कुमार का है, जिसका इस्तेमाल म्यूल खातों में पंजीकृत फर्जी मोबाइल नंबरों पर आने वाले ओटीपी प्राप्त करने के लिए किया जाता था।
आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि गिरोह सोशल मीडिया पर फ्री मूवी और वेब सीरीज डाउनलोड कराने के नाम पर APK लिंक साझा करता था। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता, उसका मोबाइल हैक हो जाता और बैंक खातों से धनराशि निकालकर म्यूल खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी। बाद में एटीएम के माध्यम से नकदी निकालकर गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *