अतरौलिया विधानसभा में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

Share
अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाना तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।सम्मेलन के मुख्य अतिथि बजरंगी सिंह ‘बज्जू’ ने उपस्थित बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और चुनाव में जीत की नींव बूथ से ही रखी जाती है। यदि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा और वहां पार्टी की प्रभावी पकड़ होगी, तो विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सफलता सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से घर घर जाकर जनसंपर्क बढ़ाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।read more :https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार सक्रिय रहने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में अतरौलिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा, तो भाजपा निश्चित रूप से इस सीट पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और अनुशासन बनाए रखते हुए संगठन को और मजबूत करने का आग्रह किया।सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने, नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने पर बल दिया।कार्यक्रम के आयोजक एवं अतरौलिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कन्हैया लाल निषाद ने सम्मेलन में पहुंचे सभी अतिथियों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगामी चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। अंत में उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।सम्मेलन में भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, पूर्व प्रत्याशी प्रशांत सिंह, रविंद्र सिंह, बिरजानंद तिवारी, रुद्र शर्मा, चंद्रजीत तिवारी, हरिश तिवारी, अंकित गुप्ता, नीरज तिवारी, दीपक मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *