आजमगढ़। निजामाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रामपुरी चाकू, लोहे की रॉड और लाठी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 1 जुलाई 2026 को परवेजाबाद निवासी अग्रसेन यादव उर्फ सनी पर खेत की जुताई के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया था।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/स मामले में थाना निजामाबाद पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत 23 जुलाई को दत्तात्रेय धाम गेट के पास से विशाल कुमार और आकाश उर्फ धर्मेन्द्र सोनकर को गिरफ्तार किया गया। विशाल कुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रामपुरी चाकू, लोहे की रॉड और लाठी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। विशाल कुमार के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।