*इन्सपायर अवार्ड योजना के लिए 15 सितंबर तक होंगे नामांकन*

Share

*फिरोजाबाद*। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (एनआईएफ) की ओर से संचालित इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के तहत सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के लिए पोर्टल खोल दिया गया है और नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती मुदिता पाण्डेय ने जनपद के सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ पांच नवाचारी विचारों का ऑनलाइन नामांकन अनिवार्य रूप से कराएं।इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के जिला सह-नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि सभी विद्यालय अपनी स्कूल आईडी के माध्यम से योजना के पोर्टल पर लॉगिन कर विद्यार्थियों के अधिकतम पांच उत्कृष्ट नवाचारी विचार अपलोड कर सकते हैं।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए संबंधित विद्यार्थी के नाम से बैंक खाता होना आवश्यक है। साथ ही प्रस्तावित मॉडल का संक्षिप्त विवरण (सिनॉप्सिस) और उसकी चित्रात्मक रूपरेखा भी अपलोड करनी होगी।उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में जनपद स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित प्रत्येक विद्यार्थी के बैंक खाते में भारत सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेजी जाएगी। इस धनराशि से विद्यार्थी अपने नवाचार मॉडल का निर्माण कर प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *