आजमगढ़। जिले की होनहार छात्रा सादगी सिंह ने NEET-UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर आजमगढ़ का नाम रोशन किया है। आर्मी पब्लिक स्कूल, वाराणसी की पूर्व छात्रा सादगी ने 720 में से 594 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 11998 हासिल की। वहीं जनरल (NCL) श्रेणी में उनकी 1176वीं रैंक रही।
विषयवार प्रदर्शन में सादगी ने भौतिकी में 88.68 परसेंटाइल, जीव विज्ञान में 95.6 परसेंटाइल तथा रसायन विज्ञान में 77.8 परसेंटाइल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।इस सफलता पर उनके पिता चंद्र प्रकाश सिंह और माता साधना सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सादगी की कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।read more :https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/आर्मी पब्लिक स्कूल, वाराणसी के प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सादगी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि सादगी की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करने की प्रेरणा देगी।सादगी सिंह की इस उल्लेखनीय सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे आजमगढ़ जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
ReplyForward