तांत्रिक बनकर दो सगी बहनों से दुष्कर्म और तीसरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Share
आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गहनी खुर्द निवासी महफूज (40) पिछले 4-5 वर्षों से पीड़ित परिवार के घर आता-जाता था। आरोप है कि उसने तांत्रिक क्रियाओं के बहाने दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म किया और तीसरी बहन से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर वह तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी देता था।पीड़िता की तहरीर पर थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।read more :https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने आरोपी को 22 जुलाई की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और उसे न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *