सिंचाई विभाग की बड़ी कार्रवाई: धर्मपुरा में जटपुरा रजवाहा की पटरी से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

Share
अफजलगढ । सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर के अधिशासी अभियंता अरुण सचदेव के निर्देशन में विभागीय भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए क्षेत्र में युद्ध स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विभाग को ग्राम धर्मपुरा में रजवाहा जटपुरा की दांयी पटरी पर अवैध अतिक्रमण किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और अवैध कब्जे को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।इस कार्रवाई के दौरान जूनियर इंजीनियर महावीर सिंह व गजेंद्र सिंह, सींचपर्यवेक्षक अवनेश कुमार और सींचपाल रविन्द्र कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में भी सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *