नगीना में मनोरंजन प्रदर्शनी मेले का हुआ शुभारंभ

Share
नगीना । नगर पालिका संघ के जिला अध्यक्ष शेख शाहनवाज खलील ने विकास मनोरंजन प्रदर्शनी मेले का फीता काट कर उद्घाटन किया इस अवसर पर शाहनवाज खलील ने क्षेत्र वासियों से प्रदर्शनी नुमाइश का शांतिपूर्वक आनंद लेने का आह्वान किया है। अकबराबाद चौराहे के निकट एवं धर्म कांटे के सामने विकास मनोरंजन प्रदर्शनी मेला ( नुमाइश ) का आयोजन ठेकेदार राजेंद्र कुमार देवल व नफीस कुरेशी की दखरेख में किया जा रहा है। शुक्रवार की शाम 7 बजे मुख्य अतिथि व नगर पालिका अध्यक्ष संघ के जिला अध्यक्ष शेख शाहनवाज खलील ने फिता काट कर  उद्घाटन किया। कि अवसर पर शाहनवाज खाली ने कहा कि इस तरह के आयोजन समय पर होते रहने चाहिए जिससे नगर वासियों को मनोरंजन के साथ साथ मासिक तनाव को दूर करने, हंसने, घूमने और खरीदारी करने के रूप में एक अच्छा मनोरंजन मिलता है। उन्होंने क्षेत्रवासियो से ऐसे आयोजनों को अपना योगदान दे कर शांतिपूर्ण संपन्न कराये, इस अवसर पर सभासद गोपाल शर्मा, सिद्दीकी मल्तानी, बदर मुनीम, मोहम्मद राशिद, राजकुमार और जॉनी, सदन ठेकेदार, अंजार सेफी ठेकेदार,  सहित अनेक गणमान्य लोग  मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *