सीएनएस एकेडमी में खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

Share
कांठ। तहसील क्षेत्र के कुचावली स्थित सीएनएस एकेडमी में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रणदीप सिंह गिल ने किया। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन सुंदर सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 50, 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, कबड्डी और रस्साकशी सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं छोटे बच्चों के लिए लेमन एंड स्पून रेस, बैलेंस कोन रेस, चेन रेस, बैग पैक रेस और ग्लास अरेंजमेंट जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। मुख्य अतिथि प्रणदीप सिंह गिल ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सीएनएस एकेडमी शिक्षा के साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। चेयरमैन सुंदर सिंह ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में स्पोर्ट्स कोच वीरेंद्र सिंह, पीटीआई आयुष कुमार, खुशी चौधरी, निधि चौधरी, अनिल कुमार, विशांकी चौधरी सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *