नहटौर । नूरपुर रोड स्थित वी के इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस बड़े ही धूमधाम, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रति अपना स्नेह और प्रेम प्रकट करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रेरणा चौधरी एवं नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा माँ सरस्वती तथा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्पण कर किया गया। बाल दिवस को विशेष एवं यादगार बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वयं मंच संभालते हुए गीत, संगीत, नृत्य एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियाँ दीं। शिक्षकों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने बच्चों का खूब मनोरंजन किया और पूरा विद्यालय परिसर तालियों एवं बच्चों की खिलखिलाहट से गूंज उठा।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइस दौरान शिक्षकों ने अपने प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, ईमानदारी एवं शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक भी किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रेरणा चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य और सबसे अनमोल धरोहर हैं। उनके सपनों को सही दिशा देना, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अच्छे संस्कार प्रदान करना ही एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला है।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के एमडी शिल्पी कुमार अग्रवाल एवं ईडी प्रार्थना अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को टॉफी एवं चॉकलेट वितरित कर बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के अध्यापक यश भटनागर ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल अध्यापिका समाना नक़वी, रूपम त्रिवेदी, सुदेश कुमारी, रजनीश शर्मा, मयूर कुमार सैनी, पवन कुमार, मोहन सिंह, नीरज कुमार अनामिका भटनागर, पलक चौधरी, मरियम, इफरा परवीन, रुची चौहान, प्रतीक्षा राजपूत, मोनिका राजपूत, शिल्पी चिकारा, नविता चौहान, अंजू कुमारी, राशी शर्मा, प्रियंका त्यागी आदि समस्त स्कूल स्टाफ का योगदान रहा ।