उन्नाव कोविड-19 महामारी के दौरान माता-पिता दोनों को खोने वाली बिहार थाना क्षेत्र के जानकीगंज गांव निवासी अंजली को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। गुरुवार को जिलाधिकारी ने बालिका को सहायता राशि का चेक प्रदान किया।जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि अंजली ने कोविड-19 संक्रमण के दौरान अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था। अप्रैल 2022 में भारत सरकार की पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत उसके खाते में 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई थी।read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/इसके अलावा अंजली को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास, आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, आपदा विभाग से 50 हजार रुपये तथा शिक्षा के लिए भारत सरकार से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई। जुलाई 2021 से जून 2024 तक बाल सेवा योजना के तहत शिक्षा व भरण-पोषण के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह की सहायता भी दी गई।अंजली ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि योजना से मिली आर्थिक, स्वास्थ्य और शैक्षिक सहायता ने उसके भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसने सहायता राशि का सदुपयोग कर आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने की बात कही।