भगवान परशुराम त्याग, पराक्रम और धर्म रक्षा के प्रतीक हैं : आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी

Share

लखनऊ: राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर परशुराम पार्क स्थित भगवान परशुराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं दिव्य अभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत श्रद्धामय एवं भक्तिमय रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक पंडित चंद्र लाल शर्मा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज में उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान परशुराम त्याग, पराक्रम और धर्म रक्षा के प्रतीक हैं, जिनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/modi-government-approves-rs-12980-crore-bharat-maritime-insurance-pool/भगवान परशुराम मंदिर के पुजारी पंडित रविकांत तिवारी द्वारा श्रद्धापूर्वक विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजू द्विवेदी (राजू भैया), जिला अध्यक्ष पंडित अखिलेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष पंडित गोविंद नारायण शर्मा, महिला प्रकोष्ठ से वर्षा हरि कौशल, रामनारायण बृजवासी, योगेंद्र बृजवासी, तपेश पाठक, विनीत द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *