मेडिकल कॉलेज में श्रद्धा के साथ हुआ भगवान धन्वन्तरि का पूजन

Share

सोनभद्र। धनतेरस के पावन अवसर पर ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज (एएसएमसी) सोनभद्र में राष्ट्रीय चिकित्सक संगठन (एनएमओ) के तत्वावधान में भगवान धन्वन्तरि का पूजन एवं वंदन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने समस्त मानवता के आरोग्य, सुख और कल्याण की कामना की।मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आईजेन भट्टाचार्य ने भगवान धन्वन्तरि के चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने चिकित्सकों एवं चिकित्सा विद्यार्थियों से सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. शिशिर कुमार, डॉ. सौमित्र चक्रवर्ती, डॉ. शेफाली चक्रवर्ती, डॉ. मुक्ता सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. बलवंत नारायण, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. भैरव पाठक, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. अवनीश शाह एवं डॉ. मनोज यादव सहित मेडिकल कॉलेज के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक, संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस आयोजन के माध्यम से चिकित्सा सेवा, भारतीय संस्कृति, आयुर्वेदिक परंपरा और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। अंत में भगवान धन्वन्तरि की वंदना कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की मंगलकामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *