दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगाए जागरूकता बोर्ड

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। सड़क हादसों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए म्योरपुर पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस ने क्षेत्र के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाए, ताकि वाहन चालक पहले से ही सतर्क हो जाएं। म्योरपुर थाना पुलिस ने बुधवार को मुख्य मार्गों के संवेदनशील मोड़ पर बोर्ड लगाए। इन बोर्डों पर सड़क हादसे की तस्वीर के साथ धीरे चलने का संदेश लिखा है, जो चालकों को सीधे तौर पर सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करता है। मौके पर म्योरपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज, कांस्टेबल रामजीत बिंद सहित पुलिस के अन्य स्टाफ रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *