चीचलीक के ऐतिहासिक मेला में मनाई गई दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती

Share

सोनभद्र। चीचलीक के ऐतिहासिक मेला में स्वावलंबी भारत अभियान सोनभद्र के तत्वावधान में महान विचारक एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व अभियान के जिला समन्वयक रवि प्रकाश चैबे ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण, स्वदेशी विचारधारा और श्रमिक हितों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने स्वावलंबन, स्वरोजगार और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया। उनके विचार आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। जिला समन्वयक रवि प्रकाश चैबे ने कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान का उद्देश्य स्वदेशी, स्वरोजगार, उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचारों को जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़, जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक सत्य प्रताप सिंह, रमेश सिंह पटेल, पार्थ सारथी किरीट, बालेश्वर सिंह, प्रयाग गिरि जी महाराज (मौनी बाबा), बाबू गिरी जी महाराज, सूर्य प्रकाश सिंह, अनुराग पांडेय, मैनेजर बादी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य एवं सामाजिक लोग मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और स्वावलंबी भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर में 12 घंटे पहले जन्मे नवजात की बाहर का दूध पिलाने से तड़पकर मौत हो गई। बच्चे के श्वांस नली में दूध फंस जाने से मौत होना कारण बताया जा रहा है। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।म्योरपुर थाना क्षेत्र के बेलहत्थी के निहाई पत्थर गांव निवासी 22 वर्षीय फूलकुंवर पत्नी रामसुंदर को मंगलवार की सुबह म्योरपुर सीएचसी में एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि 12 घंटे बाद शाम पांच बजे बच्ची को बाहर का पाउडर वाले दूध का सेवन कराया गया। दूध बच्ची के श्वांस नली में फंस गया और उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि जब बच्चे की मां ज्यादा बीमार थी तो बच्चे को दूध स्टाफ को पिलाना चाहिए था और उचित देख भाल करनी चाहिए थी। परिजनों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। परिजन प्रसूता को अस्पताल से घर ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग करने लगे। लगभग छह घंटा बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली। प्रसूता के जेठ कमला खरवार अस्पताल कर्मियों के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं मिला। अंत में रात एक बजे निजी वाहन से शव और बीमार महिला को परिजन घर ले गए। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डा शिशिर श्रीवास्तव का कहना है कि बच्चे की मौत श्वांस नली में दूध फंसने से हुई है। पीड़िता को अस्पताल से छुट्टी नहीं दिया जा रहा था क्योंकि वह खुद ज्यादा बीमार थी, जिसके जान को भी खतरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *