शाकुम्भरी देवी कॉरिडोर परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर

Share
सहारनपुर, .। जनपद के नोडल अधिकारी रविन्द्र ने मां शाकुम्भरी देवी सिद्धपीठ मंदिर क्षेत्र में चल रही पर्यटन विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यटन कॉरीडोर के अंतर्गत निर्माणाधीन स्मृति दुकान (सुविनियर शॉप), शौचालय ब्लॉक, पर्यटक सुविधा केंद्र तथा बहुस्तरीय वाहन पार्किंग के कार्यों को देखा।read more:https://pahaltoday.com/ed-raids-11-locations-of-former-dig-harcharan-singh-bhullar-create-stir/
नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। निरीक्षण के दौरान बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य में मानकों के अनुरूप कार्य न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और उसे एक माह के भीतर सही कर पुनः कार्य कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मां शाकुम्भरी देवी क्षेत्र की यह पर्यटन परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पर्यटक सुविधा केंद्र का कार्य स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप पाया गया, वहीं निर्माण सामग्री जैसे सरिया व ईंटों की गुणवत्ता भी संतोषजनक रही। बहुस्तरीय पार्किंग का कार्य भी ठीक प्रगति पर पाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *