साइबर हेल्पडेस्क ने पीड़िता का कराया 53 हजार रुपए वापस 

Share
भदोही। साइबर हेल्पडेस्क थाना सुरियावां ने पीड़िता के खाते में 53 हजार रुपए की धनराशि को वापस कराया। स्थानांतरित धनराशि अपने खाते में पाकर पीड़िता ने भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद किया।read more:https://pahaltoday.com/oil-has-run-out-over-400-petrol-pumps-in-andhra-pradesh-shut-down/
जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम के लिए एसपी अभिनव त्यागी ने साइबर हेल्पडेस्क थाना सुरियावां व थानाध्यक्ष सुरियावां को किसी पीड़िता व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। उक्त के क्रम में आवेदिका आंचल यादव पुत्री लालमनि निवासी हरिकरनपुर थाना दुर्गागंज के भाई के द्वारा गलत ट्रांजेक्शन कर दिया गया था। आवेदिका के द्वारा आनलाइन साइबर शिकायत किया गया था। साइबर हेल्पडेस्क थाना सुरियावां ने उक्त प्रार्थना पत्र तथा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता आवेदिका आंचल यादव के 53 हजार रुपए की धनराशि को पीड़िता के खाते में वापस कराया। पीड़ित के खाते से गई धनराशि को वापस पाकर एसपी व साइबर हेल्पडेस्क थाना सुरियावां के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *