बड़हलगंज में संघ ने मनाया विजयदशमी उत्सव, शस्त्र पूजन कर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

Share

बड़हलगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को विजयदशमी के उपलक्ष्य में कस्बे के लेटाघाट स्थित संत रविदास धर्मशाला में विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पारंपरिक गणवेश में अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का नेतृत्व सह प्रांत कार्यवाह रामविलास जी और नगर संघचालक गुलाब दत्त जी ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन, संघ प्रार्थना और राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने संघ के आदर्शों के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह प्रांत कार्यवाह रामविलास जी ने कहा कि भारत भूमि को माता के रूप में पूजने वाला हिंदू समाज है और हिंदुत्व देश की मूल आत्मा है। यदि राष्ट्र की मूल चेतना को सशक्त किया जाए तो देश स्वयं मजबूत बनेगा। इसी उद्देश्य से डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी।उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति निर्माण है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/जब व्यक्ति सशक्त, संस्कारित और राष्ट्र के प्रति समर्पित होगा, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत बन सकेगा। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ समाज को संगठित और जागरूक बनाने के साथ भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य के लिए कार्य कर रहा है।इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने देशभक्ति और सनातन संस्कृति से जुड़े गीत प्रस्तुत किए। बौद्धिक विचारों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह रामदेव वर्मा ने किया। आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर सह संघचालक मनोज जी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने संभाली।
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, जिला कार्यवाह पवन जी, सह जिला प्रचारक अविनाश जी, सहनगर कार्यवाह ओमप्रकाश, आकाश पटवा, हरपाल नागवानी, बृजेश त्रिपाठी, संतोष जायसवाल, बृजेश निगम, राजकुमार निगम, अमित पटवा, सुरेंद्र मोदनवाल, संजय, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, अंकित पटेल, दीपक, अजय व अरविंद मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *