भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर किया गया हवन एवं भंडारा

Share
 किरतपुर । स्थानीय श्री विश्वकर्मा शिव मंदिर में तृतीय बार भगवान श्री विष्णु जी के छटें अवतार श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।read more:https://pahaltoday.com/in-tamil-nadu-the-elections-have-become-a-battle-for-personal-image-along-with-the-politics-of-hero-versus-villain/इस अवसर पर मंदिर में प्रातः 10 बजे पंडित सूर्यदीप शर्मा द्वारा हवन किया गया।उसके बाद विचार गोष्ठी कर प्रसाद वितरण किया गया ।जिसमें मुख्य यजमान सुभाष चन्द्र  शर्मा सपत्नीक रहे ।जिसमें मुख्य वक्ता पंडित सुर्यदीप शर्मा रहे।उन्होंने अपने सम्बोधन में भगवान श्री परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डालतें हुए कहा कि त्रेतायुग में अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण श्री परशुराम जी की शक्ति भी अक्षय थी इन्हें श्री विष्णु का आवेशावतार भी कहा जाता है । अंत में श्री परशुराम जी की आरती की गई ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश चंद्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, ऐड. प्रमोद शर्मा, विपिन विश्वकर्मा वीनीत शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा,अनुराग श्रीवास्तव, पवन चंद्र शर्मा,राजीव गुप्ता,पूरन  चौहान,बृजेश शर्मा,जुगत किशोर शर्मा, पुनीत शर्मा, बाबूराम आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *