सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पर्व पर शिवालयों में की पूजा-अर्चना

Share

सोनभद्र। सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पर्व के अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध एवं प्राचीन श्री कैलाश मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरे जिले में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से प्रदेश व जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। इसी क्रम में प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन से तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। जनपद स्तरीय इस कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। read more:https://pahaltoday.com/the-31st-inter-district-sports-competition-of-varanasi-zone-concluded-in-ghazipur-ghazipur-topped-in-kabaddi/ इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यदोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और जनपद में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *