पिलखुवा नगर में गोवर्धन परिक्रमा परिवार द्वारा मासिक प्रभात फेरी का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह प्रभात फेरी राधा कृष्ण मंदिर, रेलवे रोड मंडी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई साकेत में सम्पन्न हुई। फेरी के दौरान भक्तों ने “राधा नाम” का संकीर्तन करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस अवसर पर महेन्द्र चाचा, सचिन, योगेश, विनीत, प्रेम प्रकाश, रामकुमार, शिवम, शुभम अग्रवाल, निशान्त, पप्पू सोनी, बब्लू वर्मा तथा मनोज हरि चरण दास हरीश बंसल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी भक्तजन भक्ति रस में सराबोर नजर आए और पूरे मार्ग में श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।read more:https://pahaltoday.com/modi-government-approves-rs-12980-crore-bharat-maritime-insurance-pool/ आयोजक महेंद्र चाचा ने बताया कि इस तरह की प्रभात फेरियों का उद्देश्य समाज में भक्ति, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है।