खलिहान व कच्चे मकान में लगी आग से मचा हड़कंप

Share

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ ग्राम पंचायत अंतर्गत अकेलवा टोला में रविवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग लगने से एक परिवार का खलिहान और कच्चा मकान जलकर खाक हो गया। आग की इस घटना में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है, वहीं पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगाराम पुत्र स्व. बुद्धिराम भूईहार के खलिहान और झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खलिहान में रखा अरहर, चना सहित अन्य अनाज तथा झोपड़ी में रखा पूरा गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।read more:https://pahaltoday.com/lok-sabha-achieved-75-success-rate-by-passing-9-out-of-12-bills-om-birla/ आग की लपटों में गेहूं, चावल, अरहर, चना, कपड़े समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। इस अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे सामान्य जीवन में लौट सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *