संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली पवित्र धुली कलश यात्रा का बड़हलगंज में भव्य स्वागत

Share

बड़हलगंज। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से निकाली जा रही पवित्र धुली कलश यात्रा का गुरुवार को बड़हलगंज के राम परशुराम चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के नगर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया और संत रविदास महाराज के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी एवं विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों से समाज को समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट रखने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लोगों से संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।कलश यात्रा के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल संतों और भक्तों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और भक्ति गीतों व जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।reads more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी यात्रा में शामिल होकर संत रविदास महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री एवं जिला संयोजक उपेन्द्र पासवान, मनोज सिंह सैथवार, राकेश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख राम आशीष राय, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र एवं वृजेश वर्मा, शत्रुघ्न कशौधन, वेदप्रकाश त्रिपाठी, अजीत वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, सुग्रीव तिवारी, अजय राजभर, संदीप सोनकर, अखण्ड शाही, कमलेश पटेल, ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव, सुरेश उमर, राजकुमार निगम, वृजेश त्रिपाठी, प्रकाश वीर जायसवाल, गोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास महाराज के बताए समरसता, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *