कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा/यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत किये गए हैं चाक-चौबंद इंतजाम

Share
भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानपुर परिसर में आज से प्रारम्भ हुए पवित्र श्रावण माह 28 अगस्त 2026 तक के दौरान कांवड़ यात्रा की सुरक्षा/यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत बाह्य जनपदों से आये पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण सहित ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण को ब्रीफ किया गया, जिसके तहत सम्पूर्ण पुलिस प्रबन्ध के प्रभारी राजपत्रित अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की देखरेख में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर भीटी बॉर्डर से बाबूसराय तक लगभग 42 किमी के उत्तरी लेन को पूर्णतया कांवड़ियों के लिए रिजर्व कर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है और सुगम सुरक्षा व्यवस्था हेतु पूरे मार्ग को 04 ज़ोन व 10 सेक्टरों में विभाजित करते हुए भीटी बॉर्डर से लालानगर टोल प्लाजा तक प्रथम जोन, लालानगर टोल प्लाजा से बाबूसराय तक द्वितीय जोन, धौरहरा बॉर्डर से सर्रोई बाजार तक तृतीय जोन तथा सर्रोई बाजार से सहसेपुर बॉर्डर (लगभग 20 किमी व वैकल्पिक मार्ग धौरहरा-चौरी-कपसेठी) तक चतुर्थ जोन निर्धारित कर कानून व्यवस्था हेतु 09 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 06 जोनल पुलिस अधिकारी, 08 सब जोनल पुलिस अधिकारी व 20 सेक्टर पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा कांवड़ियों की सुगमता व आपातकालीन चिकित्सा हेतु कुल 06 स्थानों (थाना ऊँज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगीगंज, थाना गोपीगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज, लालानगर टोल प्लाजा और थाना औराई) पर एम्बुलेंस/चिकित्सक टीमों की व्यवस्था की गई है और इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल 05 कट बनाए गए हैं जिनकी पूर्ण रूप से बैरिकेडिंग की गई है।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ साथ ही मार्ग पर सुरक्षा व सहायता हेतु 05 इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट (भीटी बॉर्डर, बाबूसराय बॉर्डर, धौरहरा बॉर्डर, सहसेपुर, ज्ञानपुर तिराहा), संचार हेतु 06 वायरलेस सेट, 03 फायर टेंडर, वाहनों को हटाने के लिए 06 क्रेन व्यवस्थापन (भीटी बॉर्डर, थाना गोपीगंज, लालानगर टोल, झिरिया कट, कोठरा, थाना औराई), पीएसी (02 प्लाटून व 1.5 सेक्शन फ्लड कंपनी), 10 चार पहिया व 03 दो पहिया पीआरबी (PRB) और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी तथा सम्पूर्ण कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए कुल 628 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही निरीक्षक प्रज्ञान द्वारा आसूचना संकलन के साथ ही जनपदवासियों को अवगत कराया जाता है कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में धारा 163 बीएनएसएस (BNSS) लागू की गई है, अतः किसी भी प्रकार की अफवाह/भ्रामक सूचना फैलाने से बचें क्योंकि सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु भदोही पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक ने वक्तब्य दिया कि कांवड़ महोत्सव है, जिसमें श्रद्धालु जल लेकर आते हैं, हमारे यहाँ मुख्य रूप से प्रयागराज से होकर आते हैं। जैसे-जैसे समय बढ़ता जाएगा, हमारा पहला और सबसे महत्वपूर्ण रोल त्वरित कार्रवाई (क्विक रिस्पॉन्स) का रहेगा। आप जिस पॉइंट, सेक्टर या ज़ोन में तैनात हैं, वहाँ ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के निरंतर संपर्क में रहें। तत्काल संपर्क बनाए रखना और त्वरित कार्रवाई ही सबसे महत्वपूर्ण रहेगी, जिसकी कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) में समय की सबसे बड़ी भूमिका होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *