पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने नगर आयुक्त से की शिवालयो व के आसपास सफाई आदि की मांग 

Share
लखनऊ। मुकेश सिंह चौहान, पार्षद, इस्माइलगंज प्रथम वार्ड ने लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त से पवित्र ‘श्रावण’ मास को दृष्टिगत रखते हुए लखनऊ शहर के शिवालयो व अन्य मंदिरो के आसपास साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, इत्यादि नगरीय सुविधाओं की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।  मांग पत्र में उन्होंने लिखा है कि कृपया जैसा कि आप अवगत है कि प्रत्येक वर्ष श्रावण के पवित्र माह को शहर में पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया जाता है तथा माह के प्रत्येक सोमवार को प्रत्येक शिवालय व अन्य सभी मंदिरों में भारी भीड़ रहती है जिसमें श्रद्धालुगण पूजा-अर्चना करते है। यह माह दिनांक 30 जुलाई से प्रारम्भ होगा तथा 28 अगस्त, 2026 को समाप्त होगा तथा माह के अंतिम दिनांक यथा 28 अगस्त, 2026 को रक्षाबंधन का पवित्र पर्व मनाया जायेगा।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ अतः आपसे निवेदन है कि उक्त पर्व को दृष्टिगत रखते हुए लखनऊ शहर में समस्त शिवालयो व मंदिरो के आसपास उत्तम सफाई व्यवस्था, चूने का छिड़काव, समय से कूड़ा उठान, शुद्ध पेयजल का प्रबंध, प्रमुख स्थानो तथा मार्ग प्रकाश की व्यवस्था सुदृढ़ कराने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *